उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बरंडी मोड़ से 432 लीटर अवैध विदेशी शराब किया बरामद।


रिपोर्ट विनोद विरोधी गया 
गया, बिहार।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरंडी मोड़ के निकट से एक अज्ञात नंबर की चार पहिया वाहन से 432 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। वाहन पर सवार चालक समेत तीन शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। फरार शराब तस्करों की पहचान कर उसके विरुद्ध प्राथमिक दर्ज किया गया है। शेरघाटी अनुमंडल स्थित उत्पाद थाना द्वारा इस आशय की जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते देर रात बरंडी मोड़ से गुजर रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन स्कॉर्पियो से अवैध शराब की तस्करी हो रही है। गुप्त सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और उक्त वाहन पर लदे टेट्रा पैक की 2400 बोतलें बरामद की गई। हालांकि वाहन पर सवार सभी अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। लेकिन उन्हें पहचान ली गई है ।इनमें विक्रांत कुमार यादव ग्राम औरा, थाना मगध यूनिवर्सिटी बोधगया, सुरेश यादव साकिन वकीलगंज, डोभी तथा चालक राकेश यादव ग्राम भौरवार सहदेव खाप का निवासी बताया गया है। जप्त शराब की मात्रा 432 लीटर है। छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में उत्पाद विभाग के निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रभात विद्यार्थी,सहायक अवर निरीक्षक मो हाबिल तथा अनिल कुमार सिंह शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम