समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से 477 बोतल अवैध विदेशी शराब जप्त, चार गिरफ्तार।
गया, बिहार।
जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने एक वीआईपी कार से 477 बोतल अवैध शराब बरामद किया है। बरामद शराब की मात्रा 195 लीटर है।इस सिलसिले में चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि जांच चौकी पर तैनात अधिकारियों ने एक बैगनआर कार संख्या बीआर01बीटी/1025 पर लदे 477 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया है, जो पड़ोसी राज्य झारखंड क्षेत्र की सीमा से जहानाबाद जिले के क्षेत्रों में तस्करी को ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में वाहन पर सवार चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रकाश पांडे,निखिल कुमार, रुपेश कुमार, कुंदन कुमार के रूप में पहचान की गई है। इनमें तीन जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि एक शराब कारोबारी रांची (झारखंड) के सदर थाना अंतर्गत तपोवन गली कोकर के रहने वाले हैं। श्रीरंजन ने बताया कि इस छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक बंटी यादव, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार,हरेंद्र कुमार एवं होमगार्ड व सैफ बल के जवान मौजूद थे।
Comments
Post a Comment