5 धुर जमीनी विवाद के चलते जीवनलीला समाप्त।
बेतिया, बिहार।
इन दिनों जमीनी विवाद में जीवनलीला समाप्त होना आम बात हो गई है, पाटीदारी विवाद में जमीनी विवाद का होना शुभ संकेत नहीं है,5-10 धुर जमीन के लिए लोग मौत के घाट उतारे जा रहे हैं।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिद्धौरा बेलवा,वार्ड नंबर 47 निवासी,60वर्षीय एक मजदूर को 5 धुर जमीनी विवाद को लेकर जान गंवानी पड़ी।मृतक सुरेश राम के परिवार में पत्नी, उमा देवी,दो बच्चे,तीन लड़कियां के सर पर से पिता का साया उठ गया।
मृतक के दो पुत्र केरल में रहकर मजदूरी का काम करते हैं,ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि पड़ोसी के पांच धुर जमीन के लिए पूर्व से विवाह चला आ रहा था,जमीनी विवाद को लेकर बगल के पड़ोसी ने चार-पांचआदमियों के साथ मिलकर आए,गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मृतक पर प्रहार कर दिया,जिसे मृतक गंभीर रूप से घायल हो गए। हरबोहरबा से लैस होकर आए हुए लोग मारपीट कर फरार हो गए,इलाज के दौरान उसकी मौत होगई।
Comments
Post a Comment