हडबोड़ा नदी के किनारे 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला के नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ीढाला गांव में हड़बोड़ा नदी के किनारे घर से एक दिन पहले 55 वर्षीय व्यक्ति का शव नदी के किनारे मिलने से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई,साथ ही परिवार जनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान,पकड़ी गांव के निवासी,विंध्याचल महत्व के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल शिकारपुर थाना पुलिस को सूचित किया। 
ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि डीएवी स्कूल के पीछे स्थित छठ घाट के नजदीक नदी किनारे शव पड़ा देखा गया,सूचना मिलने पर दरोगा रामजी पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया,साथ हीशव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि, चंदन कुमार,मृतक की  इंद्राणी देवी भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि 
विंध्याचल महतो मानसिक रूप से कमजोर थे,पिछले कुछ दिनों से परेशान थे।
शिकारपुर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को भेज दिया गया।शव को कब्जे में लेकरआवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्टर,जांच के आधार परआगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम