पति की हत्या के 5 दिन बाद ही पत्नी ने की रेलवे ट्रैक परआत्महत्या,सर,धड़ अलग सहित शव मिला।
बेतिया, बिहार।
प्रेम विवाह के 3 महीने बाद एक पतिअसलम हुसैन,जिसका मेहंदीबारी स्कूलों के सामने उसका ससुराल पक्ष वाले,पिता और भाई ने मिलकर,चाकु गोदकर,उसकी गर्दन को रेतकर हत्या कर दी थी,
जिसमें पुलिस कार्रवाई में पिता,भाई जेल में बंद है, मृतक की पत्नी,रानी खातून,उम्र 22वर्ष,जो गौनाहा की रहने वाली बताई गई है,उसकी कुड़िया कोठी के पास रेलवे ट्रैक पर सर,धड़ शरीर से अलग कटा हुआ शव पाया गया।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पत्नी ने पति के मृत्यु हो जाने के कारण दिमागी परेशानी,अवसाद में चले जाने के कारण शायद मरने की ठान ली थी,शायद इसीलिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया, मगर क्यों ऐसा कदम उठाया,क्योंआत्महत्या करने पर मजबूर हुई,यह जांच का विषय बना हुआ है,इस तरह देखा जाए तो पति,पत्नी दोनों की मृत्यु हो गई। प्रेम प्रसंग में पति-पत्नी का शादी करना मनहूस साबित हुआ।शव को देखने से ऐसा पता चलता है कि पत्नी या तो ट्रेन से कटकर उसकी मृत्यु हुई है या उसको दर्दनाक हत्या करके रेलवे ट्रैक पर लाकर रख दिया गया है।रेलवे पुलिस शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया।साथ ही पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मृत्यु के कारण का सही स्थिति पता चलेगा।
यह घटना हत्या का है या आत्महत्या का है। मृतक पत्नी के मायके पक्ष वाले या ससुराल पक्ष वाले, मृतक पति के लोग इस घटना में शामिल है या नहीं यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
Comments
Post a Comment