भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी नाकाम, 6 बोरी खाद व टैम्पो सहित दो गिरफ्तार।


महराजगंज, उत्तर प्रदेश। 
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नेपाल ले जाई जा रही 6 बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक टैम्पो के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा ग्राम डगरपरुवा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टैम्पो संख्या UP 56 T 7857 की तलाशी लेने पर उसमें 6 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद हुई। जांच में पता चला कि खाद को अवैध रूप से भारत-नेपाल सीमा पार ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से जय कुमार पुत्र लालजी एवं गणेश पुत्र जय कुमार, निवासी ग्राम गजरही, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए बरामद खाद और टैम्पो को कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद सामान एवं प्रकरण को कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है।
 बरामदगी
* 06 बोरी भारतीय यूरिया खाद
* टैम्पो संख्या UP 56 T 7857

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम