नोट डबल होने के लालच में 68 लख रुपए के धोखाधड़ी में पांच आरोपित,केस दर्ज।
बेतिया, बिहार।
धन का लालच करना धन को गंवाने जैसा होता है,इसमें बहुत धोखा खाना पड़ता है।
इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि नगर के राज कंपाउंड निवासी,हरविंदर सिंह ने 68 लाख रुपया हड़प करने, रुपया मांगने पर जान से मारने की धमकी देने में का आरोप लगाते हुए रामनगर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।इस मामले में न्यू मार्केट निवासी, अनिल राय,ऋतुराज राय समेत पांच लोगों को नामजदआरोपित बनाया गया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके पूर्व पड़ोसी,अनिल राय फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी नामक चीटफंड,ननबैंकिंग संस्था चलाते हैं,अनिल राय ने 4 वर्ष में रकम दुगनी करने का लालच देकर उनसे 15 लाख रुपया ले लिया,इसके अलावा उन्होंनेअपने ही वसूलीकर्ता,राजकुमार केसरी,बेलागोला के माध्यम से आरडी खाते में 1 लाख 78 हजार जमा कराए,साथ ही जमीन और दुकान के नाम पर 35 लाख रूपया उधार ₹3 लाख नगद लिए। समय पूरा होने पर जब रुपया की मांग की गई तो टालमटोल
करते रहे,बाद में हिसाब करने के बहाने घर बुलाकर चाय में नसीला पदार्थ मिलाकर लेन-देन के मूल दस्तावेज,गारंटी के तौर पर दिया गया चेक अपने पास ही रख लेने काआरोप लगाया गया है।पीड़ित का कहना है कि उनके हिसाब में 68 लाख रुपया बकाया निकले,जिसे एक सप्ताह में भुगतान का वादा किया गया,मगर अभी तक नहीं लौटाये।
Comments
Post a Comment