बाराचट्टी में पुलिस ने 75 लीटर बीयर व बाइक की जब्त।
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भगहर शिव मंदिर के समीप एक मोटरसाइकिल से 75 लीटर बीयर बरामद की है। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर बाइक पर लदी बीयर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल और बीयर जब्त कर थाना ले आई है।जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक तस्कर मोटरसाइकिल से शराब की खेप लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को नजदीक आता देख तस्कर बाइक और शराब छोड़कर मौके से भाग निकला। काफी तलाश के बावजूद पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि भगहर शिव मंदिर के पास से 75 लीटर बीयर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। फरार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment