75.3 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार,केस दर्ज।
बेतिया, बिहार।
भारत नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पचरौटा एसएसबी और भागहाँ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से गंजा की बड़ी खेप लेकर भारत में प्रवेश कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया,उसके कब्जे से 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।भंगहा थाना अध्यक्ष,रोशन कुमार ने संवाददाता को बताया कि गुप्त सूचना केआधार पर पचरौत्ता एसएसबी,भगाहा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से संवाहित क्षेत्र केअंतर्गत तीन मोहनी पुल के पास अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 429 के पास विशेष नाकेबंदी की गई।इसी बीच नेपाल के रास्ते एक बोरा सर पर रखकरआ रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान 2939 वर्षीय रविंद्र यादव के रूप में की गई है,जो खैरवा टोला,थाना मानपुर,जिला का निवासी बताया गया है।
थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि पूछताछ में आरोपी नेअपना जुर्म कबूल कर लिया है। बरामद गांजा की विद्वत जप्त कर लिया गया आरोपी के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मन प्रभावित पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्द का उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Comments
Post a Comment