एक्स हैंडल पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री से टोरी - चंदवा एनएच 99 नया 22 पर रद्द किए गए आरओबी मामले पर तत्काल हस्तक्षेप करने की माकपा ने किया आग्रह।

टोरी आरओबी परियोजनाओं को रद्द किए जाने का निर्देश लो वापस - अयुब खान 
टोरी आरओबी परियोजना को बंद करने का यह तुगलकी फरमान है। 
एनएचआई मंत्रालय की असफलता पर पर्दा डालने की यह कवायद है जिसका तीब्र विरोध किया जाएगा
चंदवा, लातेहार, झारखंड।। 
केन्द्र सरकार के संडक परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नीतीन गडकरी द्वारा टोरी आरओबी समेत 10 परियोजनाओं को बंद करने का तुगलकी फरमान उनके अपने मंत्रालय की असफलता पर पर्दा डालने की यह कवायद है जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
    माकपा के राज्य कमिटी सदस्य अयुब खान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर टोरी - चंदवा एनएच 99 नया 22 पर रद्द किए गए आरओबी मामले पर तत्काल हस्तक्षेप करने की आग्रह है।
     अयुब खान ने आगे कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सड़क परिवहन मंत्री ने अपने मंत्रालय की समीक्षा बैठक में उन्होंने  झारखंड में 10 परियोजनाओं के पूरा नहीं होने का ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ दिया. उल्लेखनीय है कि टोरी चंदवा आरओबी परियोजनाओं की कई साल पहले  निविदा प्रक्रिया स्वीकृत हो गई है साथ ही बजट आवंटन के साथ काम का प्रारंभिक चरण भी पूरा हो गया है. टोरी - चंदवा एनएच 99 नया 22 पर फ्लाई ओवरब्रिज बनाए जाने की परियोजना भी रद्द परियोजनाओं की सूची में शामिल है. माकपा का मानना है कि परियोजना को रद्द किए जाने का निर्देश सार्वजनिक धन की बर्बादी है. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का जिला कमिटि राज्य सरकार से इस मामले मे अविलंब हस्तक्षेप किए जाने की मांग करता है साथ ही निर्माण में यदि भूमि अधिग्रहण और मुआवजा बाधा के रुप में सामने आ रहा है तो रैयतों से बैठकर ईसे हलकर जल्द से जल्द अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर इसके निर्माण कार्य जल्द शुरू कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम