AIMIM लखनऊ ने मोहम्मद जौहर अली यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के आदेश के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

मोहम्मद फुरकान कुरैशी एडवोकेट 
लखनऊ, उत्तर प्रदेश। 
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) लखनऊ इकाई ने आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को जिला अध्यक्ष सलमान मंसूरी के नेतृत्व में मोहम्मद जौहर अली यूनिवर्सिटी, रामपुर पर बुलडोजर चलाए जाने के आदेश के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन निम्नलिखित अधिकारियों को संबोधित किया गया—
सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली।
सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन। 
उपाध्यक्ष, रामपुर विकास प्राधिकरण, जनपद रामपुर।ए
ज्ञापन में मांग की गई कि मोहम्मद जौहर अली यूनिवर्सिटी जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को तत्काल रोका जाए। यह विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई कानून के दायरे में, न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए की जानी चाहिए। शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सलमान मंसूरी ने कहा कि "मोहम्मद जौहर अली यूनिवर्सिटी केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के सपनों और उनके भविष्य का केंद्र है। यदि सरकार किसी भी प्रकार की कार्रवाई करना चाहती है तो उसे संविधान, कानून और न्यायिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन करना चाहिए। शिक्षा के मंदिरों को बुलडोजर की राजनीति का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए। AIMIM लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।"
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष हाशिम सिद्दीकी, सेंट्रल उपाध्यक्ष निजाम गाजी,प्रदेश संयुक्त सचिव इमामुद्दीन सिद्दीकी,सेन्ट्रल मीडिया प्रभारी गय्यूर खान अय्यूबी, सेंट्रल कोषाध्यक्ष आमिर हाशमी,सेंट्रल कोऑर्डिनेटर सदस्यता अभियान डॉ शकील सिद्दीकी,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रईस, जिला कोषाध्यक्ष बेलाल जिलानी, जिला मीडिया प्रभारी शाहिद खान,जिला सचिव मोहम्मद आदिल,नगर अध्यक्ष छात्र सभा मोहम्मद आसिफ खान, सदस्य मोहम्मद सुहैल मंसूरी,सदस्य अब्दुल बारी,ज़ीशान खान नगर उपाध्यक्ष, फिरोज खान BKT विधानसभा अध्यक्ष, सुभानी मंसूरी ज़िला महासचिव,वसी ग़ाजी सेन्ट्रल संयुक्त सचिव,मुजाम्मिल मंसूरी ज़िला सचिव,तथा सदस्य शादाब खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
AIMIM लखनऊ ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।औ

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम