अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वरिष्ठ सपा नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण।
महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेमनारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में 319 पनियरा विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी उर्फ गुड्डू भईया ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने केक काटकर बच्चों के बीच चॉकलेट वितरित की और जन्मदिन को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन को समाजवादी कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों के माध्यम से मना रहे हैं तथा वृक्षारोपण इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वहीं बच्चों को चॉकलेट वितरण कर उनके चेहरे पर खुशी बिखेरी गई।
इस अवसर पर राघवेंद्र ओझा, भाष्कर राम त्रिपाठी, गोरखनाथ यादव, टीपी पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment