कटपुतली नगर में समग्र सेवा मिशन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री किट वितरित।
वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान।
समग्र सेवा मिशन द्वारा प्रत्येक माह की भाँति इस माह भी कटपुतली नगर में गरीब, असहाय, जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं को खाद्य सामग्री किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर कटपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. टांक, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री गजानंद खींची सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समग्र सेवा मिशन के निदेशक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के निर्देशन में यह सेवा कार्य प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। उपस्थित सभी लोगों ने मिशन की इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं लाभकारी बताया।
Comments
Post a Comment