रेलवे स्टेशन परिसर में लगी हाई मास्ट लाइट पर आकाशीय बिजली गिरने से मची भगदड़।
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
कस्बे के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम को बारिश और गरज -चमक के दौरान हाई मास्ट लाइट पर तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरते ही जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके के बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
गनीमत रही कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद हाई मास्ट पोल पर स्थापित विद्युत रोधी (लाइटनिंग अरेस्टर) के माध्यम से धरती में समा गई। देखते ही देखते स्टेशन परिसर में भगदड़ मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि की हाई मास्ट लाइट और उससे जुड़े विद्युत उपकरणों की जांच की जा रही है। तेज गरज -चमक के साथ होने वाली बारिश के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे खंभों, पेड़ों तथा बिजली के उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
Comments
Post a Comment