बेतिया में नई व्यवस्था के अंतर्गत पेपरलेस जमीन की रजिस्ट्री होगी,तैयारी शुरू।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला निबंधन कार्यालय में, पेपरलेस रजिस्ट्री व्यस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संवाददाता को इस बात की जानकारी,अवर निबंधक,गिरीशचंद्र ने दी है, उन्होंनेआगे बताया कि जिले में भी डिजिटल पेपरलेस रजिस्ट्री सेवा शुरू कर दी जाएगी, इससे हजारों जमीन खरीदने वाले,बेचने वालों को बहुत सहूलियत मिल जाएगी 
आम लोगों को इससे कई फायदे होंगे। पेपर लिस्ट व्यवस्था लागू हो जाने के बाद जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक को तेज पारदर्शी, सुव्यवस्थित,सुरक्षित होगी।
सभी कागजातऑनलाइन तैयार करअपलोड होंगे।
बायोमेट्रिक सत्यापन,ई केवाईसी,डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। रजिस्ट्री पूरी होते ही दस्तावेज की डिजिटल प्रति उपलब्ध करा दी जाएगी।नई व्यवस्था अंतर्गत रजिस्ट्री करने में समय बहुत कम लगेगा।
दस्तावेजों की गुम होने या क्षतिग्रस्त होने की संभावना नहीं रहेगी। इसके साथ ही फर्जीवाड़ा,दलालों की भूमिका पर काफी हद तक पाबंदी लग जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम