डॉ. आयिता व डॉ. ओपी टांक के सानिध्य में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।

स्त्री रोग समस्याओं, कारण, बचाव एवं उपचार से किया जागरूक।
वसीम अकरम रिजवी 
जयपुर. राजस्थान। 
ज्योति नगर स्थित कठपुतली नगर में दो दिवसीय नि:शुल्क स्त्री रोग परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अमेरिका से आईं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आयिता ने स्लम क्षेत्र की महिलाओं को स्त्री रोगों से संबंधित समस्याओं, उनके कारण, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया।
शिविर स्टे बियॉन्ड बॉर्डर की डायरेक्टर आत्मिक के निर्देशन में राजस्थान कच्ची बस्ती महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओपी टांक डिस्पेंसरी में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य झुग्गी-बस्ती क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर आयोजन में शहीद वाल्मीकि सर्व समाज विकास समिति का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कठपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री गजानंद खींची तथा हेमराज खींची सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सक से स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। क्षेत्र की महिलाओं ने स्टे बियॉन्ड बॉर्डर की डायरेक्टर आत्मिक, अमेरिकन डॉ. आयिता तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जनकल्याणकारी शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम