चार डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, डीएम ने जारी किए आदेश


करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
जनहित एवं शासकीय कार्यहित को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार (17 जुलाई 2026) को जनपद में तैनात चार डिप्टी कलेक्टरों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई तैनाती इस प्रकार है:
* प्रेमशंकर पाण्डेय– अपर उप जिलाधिकारी सदर से उप जिलाधिकारी फरेंदा
* जितेन्द्र कुमार – उप जिलाधिकारी सदर से अपर उप जिलाधिकारी सदर
* अवनीश त्रिपाठी – डिप्टी कलेक्टर से उप जिलाधिकारी सदर
* कुणाल – डिप्टी कलेक्टर से उप जिलाधिकारी नौतनवा
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम