एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण।
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज, त्रिपाठी चौक, परतावल में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आम, आंवला, कटहल, सागौन एवं जामुन के पौधे रोपे गए। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि वृक्ष न केवल जीवन का आधार हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी नींव हैं। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।
Comments
Post a Comment