पुलिस ने पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
बलिया।उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर / सदर सतीश शर्मा व थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद किया।
बलिया पुलिस बयान के अनुसार आवेदक/वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि मेरी लड़की जिसकी उम्र 16 साल अपनी मौसी के यहां ग्राम-नराँव में दिनांक- 09.06.2026 को आयी थी उसे बहला-फूसला कर शादी करने के उद्देश्य से मेरे बगल का रहने वाला विजय पासवान पुत्र रामजी पासवान निवासी बैजलपुर थाना-मुहमदाबाद जिला- गाजीपुर दिनांक 20.06.26 को ग्राम नराँव से भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
विवेचना के क्रम में थाना गड़वार जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 184/2026 धारा 37(2),87 , 65(1) BNS व धारा 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना गड़वार जनपद बलिया से सम्बन्धित अपहृता / पीड़िता उम्र 16 वर्ष को मुखविर की सूचना पर दिनांक 10.07.2026 को समय 16.57 बजे सुबह थाना गड़वार क्षेत्र के अन्तर्गत चिलकहर रेलवे पूर्वी मोड़ के पास से सकुशल अपृहता/पीड़िता को बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित नामजद अभियुक्त विजय पासवान पुत्र रामजी पासवान निवासी बैजलपुर थाना मुहम्दाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांक-11.07.2026 को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस टीम- उ0नि0 अनील यादव, रि0का0 गोपाल कुमार गुप्ता, रि0म0का0 दिव्यांशी सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया।
Comments
Post a Comment