बाइक सवार पर सांड ने किया हमला,हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
बेतिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर एसएसबी कैंप के नजदीक बाइक सवार एक युवक पर सांड ने जबर्दस्त हमला कर दिया,बाइक सवार युवकआम बेचकर घर लौट रहा था,बीच सड़क पर सांड खड़ा हुआ था,अचानक उसने हमला कर दिया,जिसे वह बुरी तरह घायल हो गया, ग्रामीणों ने उसेअस्पताल पहुंचा,जहां डॉक्टर ने स्थिति को देखते हुए बेतिया रेफर कर दिया,जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना एसएसबी कैंप केआगे सोफावा गांव के नजदीक की बताई गई है।युवक की पहचान,चनपटिया थाना क्षेत्र के सिसवानिया गांव निवासी संतोष शाह,उम्र 42 वर्ष के रूप में की गई है।मौत के बादआक्रोशित परिजन शब को लेकर नरकटियागंज पहुंचे,सड़क जाम कर प्रदर्शन किया,इस दौरान 2 घंटे तकआवागमन बाधित रहा। पुलिस को सूचना मिलने पर,
शिकारपुर थाना पुलिस ने आक्रोधित परिजनों को समझा बूझकर सड़क जाम हटवाया। मृतक की पत्नी, प्रेम सीधा देवी,13 वर्षीय बेटी,अंजली कुमारी,6 वर्षीय पुत्र,रोहित कुमार,चार वर्षीय पुत्र,राहुल कुमार शव से लिपटकर रोते बिलखते नजर आये।मौत की सूचना मिलते ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में गम का माहौल छा गया।
Comments
Post a Comment