बेल्थरा रोड की बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर, विधायक हंसू राम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निर्देश।

ब्यूरो चीफ: किशन जायसवाल
बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश। 
विधानसभा क्षेत्र बेल्थरा रोड में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विधायक हंसू राम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN), उपखंड अधिकारी (SDO) और अवर अभियंता (JE) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की विद्युत समस्याओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विधायक ने कहा कि सोनाडीह और छितौना क्षेत्र में बाधित विद्युत आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर जल्द बहाल किया जाए। वहीं माल्दह में चल रहे विद्युत कार्यों को दो दिनों के भीतर पूर्ण कर जनता को राहत देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या लगातार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर तत्काल अमल किया जाए।
बैठक में बेल्थरा रोड, नगरा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में जरूरत के अनुसार अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने, जले हुए ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा निर्धारित रोस्टर के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम