बिहार पुलिस मुख्यालय का भू माफिया,बालू माफिया, दारू माफिया पर लगाम लगाने हेतु एस पी को निर्देश।
बेतिया, बिहार।
बिहार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना केअनुसार,भू माफिया,बालू माफिया,दारू माफिया केअलावाअन्य माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।राज्य की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए सभी जिलों के पुलिसअधीक्षकों को एक बड़ा सख्त निर्देश जारी किया गया है। मुख्यालय द्वारा जारी आदेश केअनुसार मुख्य रूप से पांच गंभीर बिंदुओं पर केंद्रित होकर काम करने को कहा गया है,इसके तहत राज्य में सांप्रदायिक तनाव को रोकने, पुलिस पर होने वाले हमले पर लगाम लगाने,शराब,बालू, भू माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने, पोक्सो एक्ट,एससी एसटी एक्ट के मामलों कोअधिक प्रभावी ढंग से लागू करने का कड़ाआदेश दिया गया है। इसके साथ ही जमीन संबंधी विवादों,अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए सभी जिलों में भू माफियाओं का एक नया, विस्तृत डाटाबेस तैयार करने का भी विशेष निर्देश दिया गया है।इसके साथ ही जमीन संबंधी विवादों,अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए सभी जिलों में भू माफियाओं का एक नया,विस्तृत डाटा तैयार करने का भी विशेष निर्देश दिया गया है,इस नए फरमान के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर एक बड़ा सावलीया निशान भी खड़ा हो गया है। विगत वर्षों में भी लगभग सभी तरह के भूमाफियाओं का सूची तैयार की गई थी,मगरअबतक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा
सकी,इसका नतीजा यह है किआज भी जिला में सभी
भू माफिया,बालू माफिया, दारू माफियाआज भी सक्रिय हैं। अपने राजनीतिक रसूल और धर्म बाल का इस्तेमाल कर निचले स्तर के अधिकारियों को प्रभावित कर लेते हैं यही वजह है की कार्रवाई सुस्त पड़ जाती है और यह सफेद पोस्ट अपराधी बिना किसी डर के अपनी अनैतिक और अवैध गतिविधियों को अंजाम देते रहते हैं मुख्यालय किसने आदेश के बाद क्या सचमुच माफिया पर शिकंजा कसेगा या यह आदेश भी पिछले आदेशों की तरह सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।
Comments
Post a Comment