नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में ऑपरेशन से मरीजों को मिली राहत।
वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान।
समग्र सेवा मिशन के तत्वावधान में राजस्थान हॉस्पिटल लिमिटेड में पांचवें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों, विशेषकर बुजुर्गों, को बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में 80 से अधिक लोगों ने आंखों की जांच करवाई, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान 18 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की गई, जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन कराया गया। इसके अलावा अन्य मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क चश्में भी प्रदान किए गए। एडिशनल एसपी एवं समग्र सेवा मिशन के अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने कहा कि संस्था समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। समग्र सेवा मिशन ने राजस्थान हॉस्पिटल, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों से ऐसे जनहितकारी अभियानों में सहभागिता की अपील की। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर ओपी टांक ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments
Post a Comment