साइकिल सवार गेहूं व्यवसाई को कार ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों सड़क पर होने वाली दुर्घटनाएं चरम सीमा पर पहुंच गई है,नित्यदिन इस तरह की घटनाएं सुनने और देखने को मिल रही हैं।वाहन चालकों को वाहन पर नियंत्रण नहीं रखने के कारण टक्कर होने से लोग मौत के घाट उतर रहे हैं। जिला का परिवहन विभाग मुक्दर्शक बना रहता है,परिवहन विभाग के द्वारा कभी भी सड़क पर उत्तर पर जांच नहीं की जा रही है,जिससे वाहन चालकों का मनोबल बढ़ता जा रहा है,इसके साथ ही घटनाए हो रही हैं,इन घटनाओं पर नियंत्रण,अंकुश लगाना नितांतआवश्यक प्रतीत हो रहा है।परिवहन विभाग को इस पर नोटिस लेनी चाहिए। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि सिकटा के बलथर थाना क्षेत्र के सोनराटोला नजदीक सैनिक रोड पर साइकिल सवार एक गेहूं व्यवसाय को एक कर सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दी,जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।कार सवार दो युवक भी जख्मी हो गए। कार की टक्कर लगने से साइकिल पर लदे गेहूं सड़क पर बिखर गया,साथ ही तेज रफ्तार कार15 फीट नीचे पलट गई
घटना के बाद सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पर बलथर थाना पुलिस  घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों के इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मृतक गेहूं व्यवसाय की पहचान,सिकटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर बीच टोला वार्ड नंबर 3 के शेख नासिर के 50 वर्ष से पुत्र, नौशादअली उर्फ महतो के रूप में की गई है। मृतक गेहूं खरीद कर साइकिल पर लाद करअपने घर लौट रहे थे।
घायलों की पहचान, विक्की कुमार उम्र 24 वर्ष,और विशेश्वर कुमार,उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।बलथर थानाअध्यक्ष,ओमप्रकाश गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया क्या गया है,शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है,साथ ही मामले की जांच में पुलिस जुड़ गई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम