मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय में खुला राजकीय डिग्री कॉलेज।


 विधायिका ने फीता काटकर प्रशासनिक भवन व कार्यालय का किया विधिवत उद्घाटन। 
 बोली- सूबे में उच्च शिक्षा के लिए कटिबद्ध है राज्य सरकार
 रिपोर्ट :विनोद विरोधी
 गया, बिहार। 
सूबे के 211 प्रखंडों में खोले गए नए डिग्री कॉलेज के मद्देनजर आज जिले के मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में राजकीय डिग्री कॉलेज का प्रशासनिक भवन व कार्यालय का विधिवत्त उद्घाटन स्थानीय विधायिका ज्योति देवी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिला व्ययन व निकासी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप्ति सुमन, प्रखंड प्रमुख दीपक सिंह, अंचलधिकारी रंजीत कुमार, 
 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायिका ज्योति देवी ने उपस्थित लोगों से कहा कि सूबे की एनडीए सरकार उच्च शिक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसी के ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा से वंचित प्रखंडों में कॉलेज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बतायी कि इसी प्रोजेक्ट विद्यालय के आसपास ही डिग्री कॉलेज के भवन का भी निर्माण शीघ्र किया जाएगा। नए डिग्री कॉलेज के खुलने पर स्थानीय क्षेत्र के लड़के व लड़कियों इसका लाभ उठाएंगे। इस अवसर पर मौजूद अन्य शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं में मध्य विद्यालय सिरियावां के प्रधानाध्यापक नन्हक पासवान, जदयू नेता व पूर्व मुखिया मोती प्रसाद ,अर्जुन प्रसाद, सुनील सिंह, हरिशंकर प्रसाद, शंभू सिंह, लाला प्रसाद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामदेव पासवान तथा संचालन प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मोहनपुर के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम