नवविवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत,पुलिस जांच।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों नवविवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत की सूचना नित्यदिन मिल रही है।नव विवाहिता का हत्या या आत्महत्या होनाआम बात हो गई है,दहेज का प्रचलन, 
दहेज में नगद,जेवर,बाइक गाड़ी का मांगना भी मुख्य कारण बन रहा है,दहेज में यह सब नहीं मिलने पर  ससुराल पक्ष वाले बड़ी बेदर्दी के साथ पेश आ रहे हैं,इतना ही नहीं, नवविवाहिता को प्रताड़ित कर रहे हैं,हत्या कर रहे हैं, हत्या कोआत्महत्या का रूप देने हेतु कई साजिश रच रहे हैं। इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुरथाना के सतवारिया गांव में एक  नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। मृतिका का ढाई महीना पहले प्रेम विवाह हुआ था।
मृतिका की पहचान, सतबरिया गांव निवासी, रिजवानअंसारी की पत्नी, गजल खातून,उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बारे में ग्रामीणों ने संवाददाताओं को बताया कि गजाला खातून का देवर नबीआलम मोटरसाइकिल की चाबी मांगने का जिद कर रहा था,मृतिका देने से कतरा रही थी,पति ने देवर को मोटरसाइकिल का चाबी देने से मना किया था,
इसी बीच दोनों में काफी समय तक नोंकझोंक होती रही,बाद में मृतिका गजला खातून का शव फंदे से लड़का हुआ मिला। घटना की सूचना मिलती ही थाना अध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह के साथ राजस्वअधिकारी, अशोक कुमार पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे,शाव कोंअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टिया स्थिति संदिग्ध लग रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही हत्या का सही कारण का पता चल सकेगा 
ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि मृतिका के पति, ससुर दूसरे प्रदेश में  रोजी-रोटी की तलाश में गए थे,घर पर देवर और सास रहती थी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम