फर्जी गोल्ड लोन ठगी मामले मे बेतिया पुलिस ने झारखंड से तीन शातिर जालसाजों को दबोचा।
बेतिया, बिहार।
जिला की पुलिस ने फर्जी गोल्ड लोन और नकली दस्तावेजों के सहारे जमीन खरीद के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।इस मामले में झारखंड के जामताड़ा जिले के तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया।कालीबाग थाना क्षेत्र निवासी,संतोष यादव ने शिकायतकी थी कि अभियुक्तों ने फर्जी नाम के साथ पहचान पत्र बनाकर खुद को सक्षम खरीदार बताया,फर्जी गोल्ड लोन एवं स्वर्ण बॉण्ड से जुड़े दस्तावेज दिखाकर,जमीन खरीदने के नाम पर ₹10.80 लाख की ठगी कर फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाo पद अजीत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना केआधार पर झारखंड के देवघर में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त में,इजाजुल खान उर्फ सुरेश पाण्डेय,उम्र 64 वर्ष, मिंटू खान उर्फ विशाल सिंह उम्र 29 वर्ष, शेर खान उर्फअरमान खान उम्र 31वर्ष, तीनों आरोपी झारखंड के जामताड़ा जिले के नवाडीह क्षेत्र के निवासी हैं। अपराधियों के पास से बरामद,फर्जी भारत सरकार स्वर्ण बॉण्ड-2 स्वर्ण बॉण्ड क्रय प्रमाण-पत्र – 1,मोबाइल फोन– 5XUV-500 वाहन (JH10AX-3275)–1 ATM कार्ड – 4
पुलिस ने संवाददाता को बताया कि मामले की जांच जारी है,साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
Comments
Post a Comment