पारिवारिक विवाद में ही विवाहिता ने कीआत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
विवाहिताओं का आत्महत्याकरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है,विविधता भी स्थिति विशेष मेंआत्महत्या करने पर मजबूर हो जा रही है।दहेज प्रताडना,पति- पत्नी विवाद,सास,ननद बहु विवाद,पति प्रेमप्रसंग का विवाद इत्यादिअनेक विवादों में उलझने के कारण विवाहिता आत्महत्या करने पर मजबूर हो जा रही है।
इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि,बलथर थाने के छोटका धनकोटवा गांव में पारिवारिक विबाद में विवाहिताआशा देवी, उर्फ लक्खी देवी,उम्र 20 वर्ष फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतिका राजेश्वर बैठा उर्फ भागड बैठा की पत्नी बताई गई। उसका पति चंडीगढ़ में मजदूरी का काम करता है। घटना के बाद ग्रामीण, परिजन घर छोड़कर फरार हो गए,पुलिस को विवाहिता का नाम,पता की जानकारी लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।थानाअध्यक्ष,ओमप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि घर पर सास लालपरी देवी, ससुर,प्रमोद बैठा,अपनी बेटियों के साथ धान की रोपनी करने खेत में चले गए थे,शाम में जब घर पहुंचे तो विवाहित आशा देवी,फूस के घर में लगे बांस से साड़ी से लटका देखा शोर मचाने लगे।घटना के बाद घर वाले और पड़ोसी इधर छोड़कर फरार हो गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम