हत्या में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में मिली सफलता।


धनंजय कुमार शर्मा 
बलिया। उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभारी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस टीम ने हत्या में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। 
   पुलिस मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने वीडियो बयान जारी करते हुए जानकारी दी है।
एएसपी (दक्षिणी) द्वारा जारी बयान के अनुसार 19 जुलाई 202 6 मध्य रात्रि लगभग 23:00 बजे थाना गढ़वार पुलिस रात्रि गश्त/चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर की सूचना पर रतसड़ मार्ग से नूरपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर पुलिया के पास अभियुक्त सौरभ उपाध्याय पुत्र देवेंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम असनावर  पंडितपुरा थाना गढ़वार जनपद बलिया के द्वारा अपने को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश सौरव उपाध्याय पुत्र देवेंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम असनावर पंडितपुरा थाना गड़वार जनपद बलिया (उम्र करीब 27 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लगी है।जिसे इलाज हेतु तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा सीएचसी रतसड़ प्राथमिक उपचार हेतु भेज दिया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। 
पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त सौरभ उपाध्याय द्वारा अपने पुराने मुकदमे के गवाह विनोद उपाध्याय की साजिश के तहत अपने पिता देवेंद्र उपाध्याय के कहने पर अपने साथियों गोविंद चौहान,अरुण राजभर, सोनू चौहान, सूरज चौहान के साथ मिलकर हत्या की है। घायल बदमाश के पास से एक तमाचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, व एक खोखा कारतूस 315 बोर् बरामद हुआ है। अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम