प्रारक्ष पुलिस निरीक्षकों की हुई पदोन्नति,एसपी ने पाइपिंग सेरेमनी में लगाए नए रैंक बैज।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला पुलिस कार्यालय, बेतिया में प्रारक्षअवर निरीक्षक से प्रारक्ष पुलिस निरीक्षक पद पर प्रोन्नत अधिकारियों के सम्मान में गरिमामय पाइपिंग सेरेमनी काआयोजन किया गया।समारोह में पुलिसअधीक्षक, ने प्रोन्नतअधिकारियों को नए रैंक बैज लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं,साथ ही कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन, जनसेवा की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इसअवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01,पुलिस उपाधीक्षक, (मुख्यालय)पुलिस उपाधीक्षक,यातायात सहितअन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण रहा।बेतिया पुलिस ने कहा कि पुलिस बल में समय समय पर होने वाली पदोन्नतियां,कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर पुलिसिंग,जनसेवा को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।
बेतिया पुलिस जनता की सेवा,सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम