सहयोग शिविर" में समस्या का शत प्रतिशत समाधान का होना आवश्यक।
बेतिया, बिहार।
इन दिनों बिहार सरकार के निर्देशानुसार,जिले के विभिन्न स्थानों पर,सरकार आपके द्वार' के तर्ज पर, 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया।इस सहयोग शिविर में,जिला पदाधिकारी का निरीक्षण सराहनीय रहा।इस सहयोग शिविरों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों की समस्याओं के समाधान अभिलंब करने काआदेश दिया गया। इस शिविर का समाचार संकलन करने हेतु प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक जर्नलिस्ट की हैसियत से मैं ने भी सभी स्थान पर लगे सहयोग शिविर का भ्रमण करते हुए उपस्थित लोगों से सवालों के माध्यम से उनके समस्याओं के समाधान करने में जिलप्रशासन,नगर प्रशासन की भूमिका क्या रहेगी,यह तोआने वाला समय ही बता पाएगा।इस सहयोग शिविर में उपस्थिति सैकड़ो की संख्या में लोगअपने-अपने समस्याओं कोआवेदन के माध्यम से तो रखें,मगर इनका समाधान कबऔर कैसे होगा,इसकी जानकारी कैसे लोगों तक पहुंचेगी, यह प्रशासनिक स्तर के पदाधिकारी ही बता पाएंगे।
इसके पूर्व में भी इस तरह का सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था, मगर किस हद तक सफल रहा,इसकाआकलन पूर्व के सहयोग शिविर में उपस्थित जन समूह ही सही तौर पर ही बता पाएंगे,उनको इससे लाभ पहुंचा या नहीं कि केवल कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित रह गई?
Comments
Post a Comment