निजी क्लीनिक ने फिर एक विवाहिता को मौत के घाट उतारा,गई जान,हंगामा।
बेतिया, बिहार।
अवैध एवं गैर निबंधित निजीअस्पतालों,क्लीनिक मेंअविवाहितों का मरने का सिलसिला जारी है,नित्य दिन इस तरह की घटनाएं देखनेऔर सुनने को बहुत मिल रही है।जिला प्रशासन अस्पताल प्रशास मूकदर्शक हुआ है,इनअस्पतालों के डॉक्टर,नर्स,अस्पतालकर्मी
भीअप्रिशिक्षित हैं,प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है,फिर भी काम कर रहे हैं।रोगियों का तो आर्थिकशोषण के साथ साथ मौत के मुंह में धकेला रहे हैं। इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि एक निजी क्लीनिक, सवेरा हॉस्पिटल में,एक विवाहिता जो शिकारपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर,वार्ड नंबर 4 निवासी,अखिलेश सहनी की पत्नी,प्रतिमा देवी,उम्र,24 वर्ष बताई गई है,उसकी मौत हो गई है।
निजी सवेरा हॉस्पिटल में विवाहिता की मौत होते ही
परिजनों ने हंगामा,गाली गलौज,तोड़फोड़,प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
आसपास के लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई,उपस्थित लोगों ने संवाददाता को बताया कि इस सवेरा हॉस्पिटल में इसके पूर्व भी कई विवाहितों की मौत हो चुकी है,कई बार मृतक के परिजनों,इष्ट मित्र,सगे संबंधियों के द्वारा हंगामा खड़ा किया गया,शव को सड़क पर रखकर जाम किया गया,पुलिस प्रशासन केआने के बाद,समझाने बुझाने के बादआवागमन शुरू हुआ।इस तरह की घटना कोई नई बात नहीं है
बेतिया और बगहा पुलिस जिला में सैकड़ो की संख्या में इस तरह केअवैध,गैर निबनधित निजी क्लीनिक, अस्पताल संचालित हो रहे हैं,संचालक करोड़पति हो रहे हैं,रोगी और उसके परिजन खाकपति हो रहे हैं
ऐसे निजी क्लीनिक एवं अस्पतालों में डॉक्टर मौत के सौदागर के रूप में खड़े हैं।
Comments
Post a Comment