बिजली के पोल में करंट आने से ई रिक्शा चालक की हुई मृत्यु।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बसावरीया पीपल चौक के पास बिजली के पोल में करंट आने से एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, मुवावजे जी को लेकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन केआने पर, समझाने बुझाने के बाद जाम को हटाया गया, आवागमन की व्यवस्था शुरू कराई गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मृतक ई रिक्शा चालकअपने बहन के घर पर रहकर ई रिक्शा चलाता था।मृतक की पहचान, महेशडा गोपालपुर निवासी सननी कुमार,पिता सुरेश पटेल के रूप में की गई है।
मृतक सन्नी कुमार,संसरैया वार्ड नंबर 41 मैंअपनी बहन के घर पर रहकर ई ईरिक्शा चलाकर अपना पालन पोषण करते थे।
मृतक सनी कुमार चौक पर अपना ई रिक्शा खड़ा करते थे,जहां बिजली का पोल खड़ा था,इसी में स्पर्श होने पर बुरी तरह झुलस गए, लोगों ने डंडा से मार कर उनको पोल सेअलग किया तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बिजी विभाग से मवेशी की मांग की है,स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि इसके पूर्व में भी कई बार इस प्ले पर बिजली का करंट प्रवाहित होता रहता है,बहुत सारे लोग घायल भी हो गए हैं,विभाग में शिकायत करने के बाद भी आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
Comments
Post a Comment