टोरी चंदवा आरओबी मामले पर राजस्थान के संसद अमरा राम ने मंत्री नीतिन गडकरी को लिखा पत्र।


राजस्थान के संसद अमरा राम ने टोरी चंदवा रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या से हो रही ग्रामीणों की परेशानी से मंत्री नीतिन गडकरी का ध्यान आकृष्ट किया। 
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार के अधिकारियों की उदासीनता के चलते शिलान्यास के चार वर्ष बाद भी फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका - अमरा राम, संसद 
भारत समाचार न्यूज एजेंसी 
चंदवा, लातेहार, झारखंड।
अमरा राम संसद सदस्य (लोक सभा) सीकर (राजस्थान) उपनेता सीपीआई (एम) लोक सभा
सदस्य विशेषाधिकार समिति, वाणिज्य समिति ने टोरी जंक्शन, चंदवा एन एच 99 न्यू 22 पर फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण किए जाने को लेकर SN.MP/SIKR/2026/510 दिनांक 10.07.2026 को श्री नितिन गडकरी, माननीय, मंत्री केंद्रीय संड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने भेजे गए पत्र में 
लिखा है कि उपर्युक्त विषयक प्रसंग में आपका ध्यान इस तथ्य की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूं कि दिनांक 03 अप्रैल 2021 में आपके द्वारा झारखंड के लातेहार जिले में टोरी रेलवे स्टेशन के समीप अवस्थित रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज का आनलाइन शिलान्यास किया गया था. लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार के अधिकारियों की उदासीनता के चलते शिलान्यास के चार वर्ष बाद भी फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका है. इसके साथ ही टोरी रेलवे स्टेशन के पश्चिम में फुट ओवर ब्रिज का काम भी अधुरा पड़ा हुआ है. जिसके चलते लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है.
     उल्लेखनीय है कि टोरी रेलवे जंक्शन पूर्व रेलवे के हावड़ा दिल्ली रुट के व्यस्त रेलमार्ग पर अवस्थित है. जहां से रेलवे के तीन रुट रांची- लोहरदगा से टोरी, टोरी से बड़काखाना होते हुए मुरी जंक्शन तक रेलवे का लिंक लाइन है. जिसपर माल गाड़ी के अलावा यात्रियों को ले जाने वाली कई ट्रेनों का आवागमन होता है. यह एक व्यस्त रेल रूट है. इस व्यस्त जंक्शन के रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज नहीं होने से एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं. जाम के कारण गंभीर दुर्घटना में घायल दर्जनों लोग जिन्हें तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचाना होता है रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते एंबुलेंस में में ही दम तोड़ देते हैं. इसके अलावा कई गर्भवती महिलाएं प्रसव पीड़ा से त्रस्त होने के बावजूद समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाती हैं और एंबुलेंस या जिस वाहन से उन्हें ले जाया जा रहा होता है वे उसी में प्रसव के लिए मजबूर हो जाती हैं. और कई तो समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण मौत की शिकार भी हो गयी हैं. उसी प्रकार टोरी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में देर होने से लोग अनाधिकृत रूप से रेलवे पटरी को क्रास किए जाने के चलते दुघर्टना में मारे जाते हैं. यहां की जनता इस त्रासदी को झेलते हुए आक्रोशित हो रही है और लगातार आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रही है.
     इस पृष्ठभूमि में आपसे आग्रह है कि अपने स्तर से अविलंब हस्तक्षेप कर फ्लाई ओवर के निर्माण तथा रेलवे मंत्रालय से समन्वय कर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने का कष्ट किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम