मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पार्षद उजैर अहमद के आवास पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नाहिद लारी एवं डॉ. शकील लारी ने आमजन की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की निःशुल्क जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।

सुबह से ही शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वार्ड के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं अन्य नागरिक अपनी बारी का इंतजार करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहे। चिकित्सकों ने रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न सामान्य रोगों की जांच कर लोगों को समय पर उपचार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

शिविर में मानव अधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी़, महानगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली तथा पार्षद उजैर अहमद ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर मानव अधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी़ ने कहा कि "स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की पहचान होते हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मानव अधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके।"

वहीं पार्षद उजैर अहमद ने कहा कि "जनसेवा ही मेरा पहला दायित्व है। वार्ड के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे लोगों को अपने घर के निकट ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्राप्त हो सकें। मैं सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाया।"कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मानव अधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी़, पार्षद उजैर अहमद, महानगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली, राजू शर्मा, अतुल शर्मा, मेहदी हसन तथा बदरुल हक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम