सड़क दुर्घटना में युवक की हुई दर्दनाक मौत,सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों सड़क दुर्घटना होना आम बात हो गई है, इसके कई कारण हैं,सड़क पर वाहन चालकों का नियंत्रण नहीं रखना,शराब मादक पदार्थ का सेवन करना,तेज रफ्तार से कैरीकट वाहन चलाना, ट्रैफिक रूल का पालन नहीं करना ही दुर्घटना का मुख्य कारण बनता है,इसके साथ ही जिला परिवहन के पदाधिकारी के द्वारा सड़क पर नियमित वाहनों का जांच नहीं करना भी एक
कारण है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक की गंभीर रूप से घायल होने के कारण सड़क पर पड़े रहने से पुलिस इलाज के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टर ने स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, पटना जाने के क्रम में, घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत्यु युवक की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है मृतक के पिता,किशोरी शाह,माता प्रेमशिला देवी,पत्नी रीना देवी सहित सभी परिवार के लोग मौत की सूचना मिलने परआहत हो गए,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, मृतक को देखने हेतु उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई,सभी लोगों के चेहरे पर गम झलक रहा था।पत्नी की स्थिति भी बहुत दयनीय है। ग्रामीण संवाददाता को बताया कि सुधीर कुमार बाइक से अपने घर से निकलकर बेतिया किसी काम से जा रहा था,तभी रास्ते में ही यह घटना घट गई। मृतक के दो  बच्चे के सर पर से पिता का साया उठ गया।यह घटना
हृदयविदारक रही।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम