करोड़ों के गबन केआरोप में प्रखंड नाजिर घिरे,जांच टीम हुई गठित,मचा हड़कंप।
बेतिया, बिहार।
नरकटियागंज प्रखंड कार्यालय में चल रहे बड़े पैमाने पर वित्तीयअनियमित, भ्रष्टाचार काआरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष,मोहम्मद अमजदअली ने जिला पदाधिकारी को एक शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की थी।इस मामले में जिलाअध्यक्ष की शिकायत पर जिला स्थापना के उपसमाहर्ता ने संज्ञान लिया, संबंधित बीडिओ को
पत्र जारी कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
संवाददाता को पता चला है कि प्रखंड नाजिर शाह प्रभारी प्रधान सहायक,प्रदीप पासवान पर आरोप है कि पिछले 6 वर्षों से यहां पर पदस्थापित हैं,वह वरीय कर्मियों को दरकिनार कर बीडीओ से सांठगांठ कर बिचौलियों के जरिए कार्यालय चला रहे हैं,कथित रूप से कमीशन लेकर करोड़ काअवैधअग्रिम बांटा गया, इसकाअब तक समायोजन नहीं हो सका है।कैश बुक का संधारण भी बाहरी व्यक्तियों से कराने,आम जनता से दुर्व्यवहार करने काआरोप है।
कांग्रेस नेता ने जिला पदाधिकारी से एक विशेष जांच कमेटी गठित का पूरे मामले का निष्पक्ष जांच करने और सरकारी राशि के गबन को उजागर करने की मांग की है। इस मामले में प्रखंड नाजिर का बीते 27 जून को जिला नीलाम पत्र वाद कार्यालय में तबादला भी हो चुका है,वही नाजिर प्रदीप पासवान का कहना है किआरोप बेबुनियाद है, साजिश के तहत फसाने का प्रयास किया गया है,उधर बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि उक्त मामले में जांच कीजा रही है।
Comments
Post a Comment