मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूल वाहनों की जांच, बिना फिटनेस संचालित बस सीज।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान के तहत मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) मनोज सिंह एवं यात्री/मालकर अधिकारी राजेश सिंह कुशवाहा ने बिशप एकेडमी स्कूल पहुंचकर स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी स्कूल वाहनों के आवश्यक दस्तावेज सही पाए गए। साथ ही वाहनों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर अलार्म और खिड़कियों पर सेफ्टी रॉड जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं भी उपलब्ध मिलीं। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया कि केवल वैध दस्तावेजों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाले वाहनों का ही संचालन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों के खिलाफ सघन कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 03 वाहनों का चालान किया, जबकि बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित एक स्कूली बस को पकड़कर पकड़ी चौकी में निरुद्ध कर दिया गया।
एआरटीओ ने बताया कि "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान के तहत स्कूली वाहनों की जांच और यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान 15 जुलाई 2026 तक लगातार चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम