भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से की क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत।

भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत: विनोद राय
रिपोर्ट:-   राहुल जायसवाल
मुहम्मदपुर,आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
 भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष राय की अध्यक्षता में मुहम्मदपुर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।  आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी के सहयोग से पार्टी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष विनोद राजभर,दीदारगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा , मोहम्मदपुर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा,पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लालबहादुर मौर्या,  आईटी प्रभारी अबुल कैश, ,अंकित चौहान ,उग्रसेन चौहान,सन्तोष सेठ, सोनू विश्वकर्मा, साहब लाल मौर्या सहित सैकड़ों पदाधिकारी और ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम