छात्रों के विभिन्न संगठनों के द्वारा नीट पेपर मामला को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी, मिला जुला असर।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला में विभिन्न छात्र संगठनों के द्वारा नीट पेपर लीक मामले को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन  किया गया, भारी संख्या में छात्र संगठनों के छात्रों ने सड़कों पर उतरकर बहुत जमकर प्रदर्शन किया,यह प्रदर्शन शहर के विभिन्न चौक चौराहा से होते हुए समाहरणालय के गेट तक पहुंचा। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नैतिकता केआधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से त्यागपत्र की मांग की, इसके साथी छात्रों की मांग थी के परीक्षा प्रणाली में जबरदस्त सुधार की जाए, साथ ही पेपर लीक करने वाले संबंधित को जेल की हवा खिलाने की भी मांग की गई।छात्रों का विरोध प्रदर्शन की शुरुआत, एमजेके कॉलेज के परिसर से होते हुए विपिन उच्च विद्यालय,एवं अन्य चौक चौराहा से पैदल गुजरते हुए समाहरणालय के गेट तक पहुंचा। उन्होंने अपने मामू का जिक्र करते हुए कहा के पेपर लीक मामले में अगर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। छात्रों के विभिन्न संगठनों के इस उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस व्यवस्था चकवा बंद नजर आई,सभी चौक चौराहा पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण माहौल में बिना कोई अप्रिय घटना के माहौल में संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने संवाददाता को बताया कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी से संलग्न नहीं है, कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है बाल के देश के लाखों छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बचाने के लिए की जा रही है। छात्रों ने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी सुरक्षित और जवाबदेह बनाने की मांग की है। पेपर लीक से संबंधित जो भी व्यक्ति हैं चाहे वह किसी स्तर के हों
उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि इसकी पुनर्विवृत्ति नहीं हो सके, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था शिक्षा प्रणाली सामान्य रूप से चल सके। छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं कोई विशेष बड़ीअप्रिय घटना नहीं घटी। सड़कों पर सेंट्रल गवर्नमेंट और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नई बाजी की गई।
देशभर के छात्र संगठनों का प्रदर्शन रंग लाया,अंत में केंद्रीय शिक्षा मंत्री,धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे ही दिया।छात्र संगठनों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम