अधूरे पुल व सामुदायिक भवन को लेकर ग्रामीणों ने की सांसद से शिकायत।
मामला बाराचट्टी के भलुआचट्टी पंचायत की
रिपोर्ट : विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के अत्यंत सुदूरवर्ती पंचायत भलुआचट्टी प्रखंड के सिसियातरी- सलोत गांव में स्थानीय मुखिया द्वारा किए जा रहे नाला पर पुल एवं सामुदायिक भवन का निर्माण अधूरा छोड़ देने से ग्रामवासियों में असंतोष व्याप्त है ।वहीं इस संबंध में शिकायत किए जाने पर मुखिया प्रतिनिधि द्वारा मारपीट करने व जान मारने तक की धमकी दिया जा रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 5 में एक नाला का निर्माण शुरू किया गया है, जिसका निर्माण कार्य काफी घटिया किस्म का है तथा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने के कारण आवागमन भी बाधित है। कमोबेश वही स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की भी है। इस सिलसिले में स्थानीय ग्रामीणों ने जिले के सांसद जीतनराम मांझी को एक पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में आकाश कुमार सिंह,राजेश कुमार सिंह, मिलन कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, बबिता कुमारी समेत दर्जन भर लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि सिसियातरी गांव सूबे के बिहार- झारखंड की सीमा से सटे है और जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत भलुआ चट्टी पंचायत अंतर्गत अत्यंत सुदूरवर्ती इलाके में पड़ता है।
Comments
Post a Comment