बाइक की ठोकर से एक साइकिल सवार मजदूर की हुई मौत,मचा कोहराम।
बेतिया, बिहार।
बाइक,ट्रैक्टर,ट्रक,बस,पिपिककअप,टेंपो चालक से दुर्घटना होनाआम बात बन गई है,इन सभी तरह के चालको का अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रह रहा है, तेज रफ्तार गति के कारण भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस तरह के सभी चालकों के द्वारा शराब एवं मादक पदार्थ का सेवन करना भी दुर्घटना का मुख्य कारण बन रहा है।जिला परिवहन विभाग के द्वारा या पुलिस वाहन जांच के क्रम में इस पर कोई नियंत्रण नहीं हो पा रहा है,केवल जुर्माना वसूल करने लेना समस्या का समाधान नहीं है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया- मोतिहारी मुख्य मार्ग पर रात्रि के समय एक बाइक सवार ने एक साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया, घायल साइकिल सवाल मजदूर को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के सांवरिया बगहा टोला,वार्ड नंबर एक निवासी,नगीना महतो, उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक साइकिल से मजदूरी करके घर लौट रहा था,तभी अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको ठोकर मार दी, जिससे उनका साइकिल
क्षतिग्रस्त हो गई,वह बुरी तरह घायल हो गए।पुलिस ने साइकिल और बाइक को जप्त कर लिया,बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।मृतक की दो पुत्र,दो पुत्रियां है,पुत्री की शादी हो चुकी है।मृतक की पत्नी, किस्मती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर पहुंचने पर चित्रकार मच गया।
Comments
Post a Comment