बर्थडे पार्टी से लौट रहे म्यूजिक संचालक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत,कोहराम।
बेतिया, बिहार।
बैरिया थाना क्षेत्र के फुलिया खांड वार्ड नंबर 7 निवासी,
अमरजीत राम के पुत्र,मंटू कुमार,उम्र 20 वर्ष की संदिग्य स्थिति में रात्रि मौत हो गई,वह रॉक म्यूजिक सिस्टम का संचालक था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी,पूजा कुमारी ने संवाददाता को बताया कि गांव के बगल में वृत्तिटोला एक बर्थडे पार्टी में दोस्त के यहां गए थे, रात्रि करीब 2:00 बजे लौटे, अपना मोबाइल चार्ज में लगाकर सो गए,मैं एक बच्चे को लेकर दूसरे कमरे में सो गई। सुबह जब मैं देखा कि वह अपने कमरे में दीवार के सहारे बैठे हुए हैं तो मैं कमरे में गई और उन पर एक बाल्टी पानी डाला कि अधिक नाश के कारण ऐसा हुआ होगा,मगर जब उनको शरीर को हिलाया तो वे बेसुध थे, शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोगआए, अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।
थाना अध्यक्ष प्रमोद को मारने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मृत्यु की सही स्थिति पता चल पाएगी।
Comments
Post a Comment