विवाहिता का संदिग्ध स्थिति में हुई मौत,फैली सनसनी।
बेतिया, बिहार।
दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके बाद हत्या करने का मामला सामने आया है।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जिले के चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के 24 टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। मायके पक्ष में दहेज के लिए प्रसारित करने और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मिट्टी का की पहचान 26 वर्षीय माधुरी देवी के रूप में की गई है, जो कुमार बाग थाना क्षेत्र के 24 टोला निवासी रणधीर शाह की पत्नी बताई गई है। मिटक के पिता अशोक शाह ने संवाददाता को बताया कि उनकी पुत्री माधुरी की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार रणधीर शाह से हुई थी।शादी के बाद ससुराल पक्ष वाले विवाहिता को प्रताड़ित करते थे,साथ ही दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग लगातार कर रहे थे।
मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर के उसको आत्महत्या का रूप देने की साजिश कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,इसके साथ ही पूरे मामला की जांच पड़ताल में जुट गई।
थानाअध्यक्ष,पंकज कुमार ने संवाददाता को बताया कि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट,परिजनों का बयान,उपलब्ध साक्षयों केआधार परआगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment