दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई।

करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश। 
थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना श्यामदेउरवां पर दर्ज मु0अ0सं0 192/2026 के आरोपी अविनाश राजभर (18 वर्ष 6 माह) निवासी छातीराम बड़का टोला, थाना श्यामदेउरवां को 23 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पहले धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस तथा 4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल राजू यादव तथा कांस्टेबल अमरजीत निषाद शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम