बांसडीह पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।
बलिया। उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को गैर-इरादतन हत्या से संबंधित वांछित अभियुक्तों गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
बलिया पुलिस के अनुसार दिनांक 02.07.2026 को वादी मुकदमा के तहरीर के आधार पर थाना मु0अ0सं0 190/26 धारा 115(2)/352/351(3)/105/3(5) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(v) Sc/st Act पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में-
आज दिनांक–04.07.2026 को थाना बांसडीह पुलिस टीम के उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण सुनील यादव पुत्र कृष्ण यादव निवासी खरौनी थाना बाँसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 18 वर्ष, सचिन यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी खरौनी थाना बाँसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष को खऱौनी गेट के पास से समय करीब 10.15 तथा अभियुक्त अरुण यादव पुत्र राजेन्द्र यादव उम्र करीब 23 वर्ष निवासी खरौनी थाना बाँसडीह जनपद बलिया को अम्बेडकर तिराहा के पास से समय करीब 12.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेज दिया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव, हे0का0 प्रवीण कुमार सिंह,का0 अखिलेश पटेल, रि0का0 रामअवतार थाना बाँसडीह जनपद बलिया
Comments
Post a Comment