शहरी नल जल योजना हुआ बदहाल,पाइप क्षतिग्रस्त से जलआपूर्ति बाधित, हड़कंप।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिले में नल जल योजना की दैनिय स्थिति होने के कारण हजारों परिवारों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है शहर के कई वार्डों में पिछले कई दिनों से नल जल योजना की पाइपलाइन फटने और तकनीकी खराबी के कारण घरों तक शुद्ध पेयजल कीआपूर्ति बाधित है। इससे लोगों में नगर प्रशासन,जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी नजर आ रही है। संवाददाता ने भी विभिन्न वार्डों का भ्रमण के दौरान लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है,लेकिन उनके समय पर मरम्मत नहीं की जा रही है,परिणाम स्वरूप शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लोगों को निजी बोरिंग, चापाकल याअन्य वैकल्पिक स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।कई बार विभाग में शिकायत करने के बाद भी नहीं बन रही है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूलअधिकार है।प्रशासन को इस दिशा में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए,अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो जिला में शुद्ध पेजल की गंभीर किल्लत उत्पन्न हो जाएगी।बरसात के मौसम में क्षतिग्रस्त पाईप से दूषित पेयजल कीआपूर्ति होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
नगर निगम प्रशासन नागरिकों से विभिन्न प्रकार के  टैक्स वसूलने का काम कर रही है,लेकिन नागरिकों का कोई सुविधा नहीं दे रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम