युवक की गला रेतकर हुई निर्मम हत्या,शव के पास मिला धारदार चाकू।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय मनुआपुलथाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या हो जाने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान,असलम हुसैन,उम्र 20वर्ष,पिता, जाकिर हुसैन के रूप में की गई है। मृतक गौनाहा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।बेतिया मेंअपने नाना के घर मेहंदियाबारी में रहता था।श्रीनगर के सरकारी विद्यालय के पास सड़क के किनारे लहूलहान स्थिति में पड़ा हुआ मिला,
मृतक राजमिस्त्री का काम करता था,वह प्रेम विवाह किया हुआ था,जोअपने नाना के घर रहकर मिस्त्री का काम करता था।परिजनों मैं संवाददाता को बताया किअभी हाल ही मे उसकी शादी,प्रेम विवाह से हुई थी।लड़की के परिवार वाले इस विवाह से खुश नहीं थे,इसके पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट की गई थी,इस कारण उसका हाथ टूट गया था घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना प्रभारी, रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने हेतु जांच शुरू कर दी।पुलिस ने संवाददाता को बताया कि मृतक के शव के पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ है।प्रारंभिक जांच में युवक की चाकू गोद कर, गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामनेआई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल कर जांच में जुड़ गई है,पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है,घटना के कारणों के साथ-साथआरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मृतक के पिता ने संवाददाता को बताया कि यूपी के पिता मैनुद्दीन खान भाई शाहिद खान उर्फ धोनी औरअन्य परिजनों ने मिलकरअसलम चाकू से गोदकर,गला कर हत्या कर दी है,उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, साथ ही दोषियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है।
Comments
Post a Comment