जिला सलाहकार समिति व मोनिटरिंग टीम पीसीपीएनडीटी बैठक संपन्न ।

4 सोनोग्राफी सेंटर्स के पंजीकरण, रिन्यूवल हेतु बैठक में किया अनुमोदन।
*सोनोग्राफी सेंटर संचालक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करें- डॉ. बीके वर्मा, सीएमएचओ
*अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर होगी कार्यवाही- डॉ. अरुण शर्मा, नोडल
डॉ. राम जी शरण राय 
दतिया, मध्य प्रदेश। 
गर्भधारण पूर्व एवं प्रसूति पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (PCPNDT Act) 1994 के तहत गठित जिला सलाहकार समिति व निगरानी समिति समीक्षा व प्लानिंग बैठक का आयोजन सभागार कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में आयोजित की गई। 
आयोजित समीक्षा बैठक में समुचित प्राधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा, जिला स्तरीय समिति सदस्य रामजीशरण राय, श्रीराम चतुर्वेदी, डॉ. बबीता विजपुरिया व  अधिनियम के अंतर्गत गठित मॉनिटरिंग समिति के डॉ. ज्योत्स्ना सेंगर, सरदार सिंह गुर्जर, आशीष खरे  सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक में अधिनियम  के समुचित प्राधिकारी व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा ने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरशः पालन करें अन्यथा वैधानिक कार्यवाही करते हुए पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया की जावेगी। 
बैठक में एजेंडा प्रस्तुत करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा ने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों उल्लंघन करने वालों को नोटिस व रिमाइंडर जारी किया जावेगा।   
जिला स्तरीय समिति सदस्य रामजीशरण राय ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम में हुए प्रावधानों में बदलाव व फॉर्म-F के नियमित निरीक्षण व प्रस्तुत F फॉर्म के सत्यापन करने की जानकारी दी। अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नोटिस उपरांत उत्तर न मिलने पर प्रभावी कार्यवाही की बात कही। आयोजित बैठक में मॉनिटरिंग समिति के द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण-प्रतिवेदन डॉ. ज्योत्सना सेंगर ने निगरानी में निकले विन्दुओं को समिति के समक्ष रखा गया। 
संचालित सेंटर की अधिनियम के प्रावधानों और चैकलिस्ट के अनुसार निगरानी करने हेतु सर्वसम्मति बनीं। 
नोडल अधिकारी को प्राप्त आवेदन दो नवीन सोनोग्राफी सेंटर को पंजीयन की अनुशंसा की गई।  ऐसे दो संचालकों को पुनः नोटिस जारी करने पर सहमति बनीं जो अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी कर रहे हैं। समिति सदस्यों ने सेवाप्रदाताओं, सेंटर संचालकों का प्रशिक्षण कराने एवं सामुदायिक जागरूकता के प्रयास करने की सहमति बनीं। 
बैठक में मोनिटरिंग समिति के डॉ. ज्योत्स्ना सेंगर, सामाजिक कार्यकर्ता सरदार सिंह गुर्जर, आशीष खरे, एम & ई श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, समाजसेवी एस.आर. चतुर्वेदी सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी डॉ. अरुण शर्मा नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी एक्ट दतिया ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम