बाईक विवाद में बड़े भाई ने छोटे सगे भाई को चाकू मारकर कर दी हत्या।
बेतिया, बिहार।
बैरिया थाना क्षेत्र के हॉट सरिया वार्ड नंबर 2 में एक बड़े भाई नेअपने ही छोटे सगेभाई को बाइक के विवाद को लेकर छुरी मार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया।मृतक की पहचान इब्राहिम मियां,उम्र 18 वर्ष पिता,रहमतुल्ला मियां के रूप में की गई है।
पुलिस नेआरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बारे में ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे, घर के सभी लोग सोए हुए थे तभीआरोपी बड़ाभाई घर में घुसा,चाकू से छोटे सगे भाई इब्राहिम पर ताबड़तोड़ वार कर दिया,जिसे वह बुरी तरह से लहूलहान हो गया अधिक रक्तस्राव होने के कारण कुछ समय के बाद उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया,पुलिस ने घटना स्थल पर से ही आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है किआरोपी बड़े भाई को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए
बैरियाथानाअध्यक्ष,प्रमोद कुमार ने संवाददाता को बताया कि इस घटना को हर एंगल से जांच की जा रही है,साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।पुलिस ने आगे बताया कि परिजनों केआवेदन के आधार पर आगे की जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।
Comments
Post a Comment